मावां धीयां सत्कार योजना Application Reject क्यों हुई? 7 Mistakes और उनका Solution (2026)
Mukhyamantri Mawan Dhian Satkar Yojana : बहनो Bathinda की सुरिंदर कौर का message आया: “भैण, application reject हो गई। क्या अब पैसा नहीं मिलेगा?” Jalandhar की हरप्रीत ने रोते हुए लिखा: “Form submit किया था। Status में ‘Rejected’ आ रहा है।” Ludhiana की कमलजीत ने पूछा: “Rejection का reason कुछ technical लिखा है। समझ नहीं आ रहा।”
बहनो, सबसे पहले एक बात साफ़ कर दूं Rejection का मतलब end नहीं है। यह एक temporary setback है। Rejection का कारण समझो, fix करो, और दोबारा apply करो, ₹1,000 हर महीने तुम्हारा हक़ है। एक rejection उसे नहीं रोक सकती। आज 7 सबसे common rejection reasons और उनका exact solution।
| विषय (Topic) | विवरण | ਵੇਰਵਾ |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना | ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਂਵਾਂ-ਧੀਆਂ ਸਤਿਕਾਰ ਯੋਜਨਾ |
| राज्य | पंजाब | ਪੰਜਾਬ |
| घोषणाकर्ता | पंजाब सरकार (भगवंत मान) | ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ (ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ) |
| बजट वर्ष | पंजाब बजट 2026–27 | ਪੰਜਾਬ ਬਜਟ 2026–27 |
| मुख्य उद्देश्य | महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण | ਔਰਤਾਂ ਦਾ ਆਰਥਿਕ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ |
| मासिक लाभ | ₹1,000 प्रति माह | ₹1,000 ਪ੍ਰਤੀ ਮਹੀਨਾ |
| विशेष लाभ (SC) | ₹1,500 प्रति माह | ₹1,500 ਪ੍ਰਤੀ ਮਹੀਨਾ |
| भुगतान विधि | डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) | ਡਾਇਰੈਕਟ ਬੈਨੀਫਿਟ ਟ੍ਰਾਂਸਫਰ (DBT) |
| आयु सीमा | 18 वर्ष और उससे अधिक | 18 ਸਾਲ ਜਾਂ ਇਸ ਤੋਂ ਵੱਧ |
| वार्षिक लाभ | ₹12,000 से ₹18,000 | ₹12,000 ਤੋਂ ₹18,000 |
Mistake 1: Aadhaar में Punjab का Address नहीं था Mawan Dhian Satkar Yojana

यह सबसे common rejection reason है, Official Gazette में clearly लिखा है: Aadhaar card में पंजाब का residential address होना ज़रूरी है, अगर Aadhaar में UP, Haryana, Delhi, या किसी और state का address है, application automatically reject होगी।
Solution:
नज़दीकी Post Office जाओ। Aadhaar address update करवाओ सिर्फ ₹50 लगते हैं। 10-15 दिन में update हो जाता है।
Online भी होता है: uidai.gov.in → “Update Aadhaar” → Address update, Address update होने के बाद दोबारा apply करो।
Mistake 2: Voter ID Card नहीं था या Invalid था
बहुत सी बहनें सोचती थीं Aadhaar है तो Voter ID ज़रूरी नहीं, गलत। Official Gazette में Voter ID Card अनिवार्य है। सिर्फ Aadhaar से काम नहीं चलता।
Common sub-problems:
Voter ID पर दूसरे state का address है। Voter ID बहुत पुरानी है और Punjab address अलग है। Voter ID के नाम की spelling Aadhaar से अलग है।
Solution:
Voter ID नहीं है voterportal.eci.gov.in पर जाओ, Form 6 भरो, या गाँव के school में BLO (Booth Level Officer) से मिलो, 15-20 दिन में बन जाएगी, Voter ID है लेकिन address पुराना है Form 8A भरो, BLO से update करवाओ।
Mistake 3: Bank Account किसी और के नाम पर था, पैसा DBT से आएगा

सीधे बैंक account में, इसलिए Gazette में clearly लिखा है: Account तुम्हारे अपने नाम पर होना चाहिए, Rejected अगर:
Account पति के नाम पर था।
Account सास या बेटे के नाम पर था।
Joint account था।
Solution:
नज़दीकी bank में जाओ। Jan Dhan Account खुलवाओ — एक दिन में, मुफ़्त सिर्फ Aadhaar card और एक passport photo चाहिए, अकेले जा सकती हो। कोई भी bank, Post Office savings account भी valid है।
Mistake 4 : Documents की Photo Blurry या Incomplete थी
Upload किए documents unclear थे system ने verify नहीं किया।
Common problems:
Aadhaar की photo dark थी। Passbook का पहला पन्ना ठीक से नहीं दिखा। Photo में shadow था। Aadhaar का पीछे वाला side upload नहीं किया था।
Solution:
खिड़की के पास जाओ, जहाँ natural light आती हो। Document को flat surface पर रखो। ऊपर से सीधे photo लो, टेड़ी नहीं। File 200KB से कम रखो। दोनों sides ज़रूरी हैं: Aadhaar का आगे और पीछे दोनों।
Mistake 5 : Mawan Dhian Satkar Yojana Name Mismatch Form और Aadhaar में अलग
Form में नाम लिखा: “Gurpreet Kaur” Aadhaar में लिखा था: “GURPREET KAUR”
या Aadhaar में “Sukhvinder” था, form में “Sukhwinder” लिखा। एक letter का फ़र्क़ भी rejection का कारण बन सकता है।
Solution:
Form में नाम हमेशा बिल्कुल Aadhaar जैसा लिखो। CAPS में है तो CAPS में। जो Aadhaar पर है , वही form में। दोबारा apply करते समय Aadhaar सामने रखो और एक-एक letter देखकर भरो।
Mistake 6: SC Category Select नहीं की थी
SC बहनें जिन्हें ₹1,500 मिलना था उन्होंने form में “General” select कर लिया। या SC Certificate upload नहीं किया।
नतीजा: Application तो process हुई, लेकिन ₹1,000 category में — ₹1,500 में नहीं, या कुछ cases में certificate missing की वजह से rejection।
Solution:
Form दोबारा भरते समय Category field में “SC” ज़रूर select करो। SC Certificate ज़रूर upload करो।
Certificate नहीं है? Seva Kendra जाओ। 7-15 दिन में बन जाएगा। Certificate के बिना भी ₹1,000 से शुरू कर सकती हो certificate मिलने पर जुलाई से बकाया ₹500 मिलेगा।
Mistake 7 : Self-Declaration Form Missing था
बहुत सी बहनें यह step भूल जाती हैं। Self-Declaration Form एक अलग document है जो website से download करना होता है। उसे print करके sign करना होता है, फिर upload करना होता है। अगर यह upload नहीं हुआ rejection निश्चित है।
Solution:
mukhyamantrimawandhiyansatkaryojana.com पर जाओ।
“Self-Declaration Form Download” ढूंढो।
PDF print करो या plain paper पर hand-write करो।
नीचे sign करो या अंगूठे का निशान लगाओ।
साफ़ photo लो और upload करो।
Mawan Dhian Satkar Yojana Rejection के बाद दोबारा Apply कैसे करें?
- Step 1: Status check करो rejection का exact reason पढ़ो।
- Step 2: वो specific problem fix करो ऊपर दिए solutions से।
- Step 3: mukhyamantrimawandhiyansatkaryojana.com पर जाओ।
- Step 4: नया application भरो सब सही करके।
- Step 5: Submit करो नया Acknowledgement Number लो।
Seva Kendra से Help लो
अगर rejection का reason समझ नहीं आया Seva Kendra जाओ।वहाँ का worker: Rejection reason explain करेगा Documents fix करने में help करेगा। दोबारा apply करवाएगा।
क्या सास और बहू दोनों एक साथ form भर सकती हैं?
हाँ, बिल्कुल। Gazette में साफ लिखा है कि एकपरिवार में eligible महिलाओं की संख्या पर कोई limit नहीं है। सास और बहू दोनों अलग-अलग forms भरें, दोनों को अलग-अलग पैसे मिलेंगे।
अगर मेरी बेटी 17 साल की है तो क्या वो apply
कर सकती है?
नहीं। Minimum age 18 साल है। 18 साल पूरे होने के बाद वो apply कर सकती है। Scheme ongoing रहेगी।
मैं Private school में teacher हूँ। क्या मैं eligible हूँ?
यह इस बात पर depend करता है कि आप income tax भरती हैं या नहीं। अगर आपकी salary ₹5 लाख से कम है और आप ITR नहीं भरतीं, तो आप eligible हैं। अगर income tax भरती हैं, तो Gazette के Point 3(c) के अनुसार आप अपात्र हैं।
ASHA worker को मिलेगा?
ASHA workers voluntary और honorary basis परbकाम करती हैं और regular government employee नहीं होतीं। इसलिए generally वो eligible हैं.
क्या मेरा पैसा April से मिलेगा अगर मैं अभी
register करूँ?
Finance Minister Cheema के statement के अनुसार, payment 1 April 2026 से retrospective effect से मिलनी चाहिए। यानी अगर आप May में register करती हैं तो April और May का पैसा एक साथ आ सकता है।
Form में गलती हो गई, अब क्या करूँ?
Online portal पर Edit का option हो सकता है। नहीं है तो Anganwadi Centre या District Social Welfare Office जाकर correction के लिए request करें।
Eligibility Checker — क्या आप पात्र हैं?
अपनी details भरें और तुरंत जानें • Mawan Dhiyan Satkar Yojana 2026
Priyanka Arora is a digital journalist covering Indian government schemes for women and families. Her work in Hindi and Punjabi reaches rural and semi-urban audiences across India.
यह जानकारी पंजाब की मां बहनों के लिए बहुत ही अच्छा है
mujhe bhi paise lene hai